इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख के गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 10.2 किलो गांजा और बाइक सहित एक नेपाली तस्कर को पकड़ा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है.

एसएसबी गांजा तस्कर: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है. सुरसंड कैंप के अधीनस्थ सहसराम बीओपी में तैनात 51वीं बटालियन के जवानों ने सीमा पर गश्त के दौरान नेपाल से भारतीय सीमा में तस्करी कर लाया जा रहा 10.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. इसके साथ ही जवानों ने बाइक सवार एक नेपाली तस्कर को रंगेहाथ धर दबोचा.

पिलर संख्या 304/5 के समीप हुई कार्रवाई

एसएसबी 51वीं बटालियन के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ के रास्ते मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप भारतीय प्रभाग में भेजी जाने वाली है. सूचना के आधार पर जवानों ने सीमा पिलर संख्या 304/5 से करीब 300 मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर विशेष नाकेबंदी की:

  • सोमवार दोपहर संदिग्ध बाइक सवार को नेपाल की ओर से आते देखा गया.
  • जवानों ने घेराबंदी कर बाइक को रुकने का इशारा किया.
  • तलाशी लेने पर वाहन से 10.2 किलोग्राम उच्च कोटि का गांजा बरामद हुआ.

नेपाल के सर्लाही का रहने वाला है तस्कर

गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के मधेश प्रदेश अंतर्गत सर्लाही जिले के सिसौटिया (वार्ड संख्या 5) निवासी फेकन साह के पुत्र विवेक कुमार साह के रूप में की गई है. एसएसबी अधिकारियों के अनुसार बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है. तस्कर जिस बाइक से गांजे की खेप पहुंचा रहा था, वह भी बिना निबंधन (अनरजिस्टर्ड) की पाई गई है.

बरामद सामान के साथ परिहार थाना को सौंपा

एसएसबी की टीम ने प्राथमिक पूछताछ और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त 10.2 किलो गांजा, बिना नंबर की बाइक और गिरफ्तार तस्कर विवेक कुमार साह को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए परिहार थाना पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस अब तस्कर के भारतीय संपर्कों और सिंडिकेट की कड़ियों को खंगालने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी में बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग: पूर्व सांसद ने जीएम से मिलकर रखीं 7 मांगें, राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदलने का प्रस्ताव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >