भैंस की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

थाना क्षेत्र के गौरा गांव में भैंस की ठोकर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान गौरा गांव निवासी सुदिष्ट ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रुप में की गयी है.

नानपुर. थाना क्षेत्र के गौरा गांव में भैंस की ठोकर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान गौरा गांव निवासी सुदिष्ट ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रुप में की गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार, पुअनि सुबोध कुमार सशस्त्र बल के साथ पहुंचे, परंतु परिजन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण वापस लौट गए. मिली जानकारी अनुसार, गौरा गांव निवासी रवि कुमार बाइक से महुआगाछी बाजार से घर आ रहा था. तभी हरहा चौड़ में भैस के सडक पार करने के कारण अचानक बाइक टकरा गयी और यह गिर पड़ा और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. शराब के नशे में हंगामा करते गिरफ्तार बथनाहा. स्थानीय थाने की पुलिस ने गश्ती के दौरान शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उसकी पहचान थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी नथुनी ठाकुर के पुत्र हीरालाल ठाकुर के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >