झाड़ी से बाइक सवार अधेड़ का शव बरामद

सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ स्थित सुप्पी गोवास के पास शुक्रवार को बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया.

सुप्पी. सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ स्थित सुप्पी गोवास के पास शुक्रवार को बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर निवासी वासुदेव नारायण झा के 50 वर्षीय पुत्र अरुण झा के रूप में की गयी है. सूचना पर थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने पहुंचकर छानबीन की. थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह झाड़ी में शव मिलने की ग्रामीणों ने जानकारी दी.मौके से डिस्कवर बाइक बरामद किया गया है. प्रथमदृष्टया जांच में यह सड़क दुर्घटना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >