टेंपो की टक्कर से बुरी तरह जख्मी बाइक सवार युवक की मौत

कंसारा चौक के समीप सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार सीएनजी टेंपो व बाइक की हुई सीधी टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी हुए युवक की मौत इलाज के दौरान मंगलवार की अहले सुबह सीतामढ़ी सदर अस्पताल में गयी.

सुरसंड. थाना क्षेत्र के राधाउर मोड़ से बाजपट्टी जानेवाली पथ में कंसारा चौक के समीप सोमवार की देर शाम तेज रफ्तार सीएनजी टेंपो व बाइक की हुई सीधी टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी हुए युवक की मौत इलाज के दौरान मंगलवार की अहले सुबह सीतामढ़ी सदर अस्पताल में गयी. मृतक दीपक कुमार (24 वर्ष) नानपुर थाना क्षेत्र के बहेरा जाहिदपुर गांव निवासी शत्रुघ्न दास का पुत्र था. मौत की खबर सुनते ही मृतक के घर व ससुराल में कोहराम मच गया. परिजन ने बताया कि मृतक का ससुराल सुरसंड नगर पंचायत वार्ड संख्या आठ निवासी रामबाबू दास के यहां है. वह पत्नी व बच्चों के साथ सुरसंड गया था. सोमवार की देर शाम अपने बाइक पर सवार हो साला की होनेवाली शादी से पूर्व लड़की के शगुन में भाग लेने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर रायपुर जा रहा था. मृतक की पत्नी सोनी कुमारी बदहवास है. वहीं, माता-पिता व सास ससुर का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक को एक तीन वर्ष की पुत्री व एक वर्ष का पुत्र है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौप दिया गया है. घटना के लिए जिम्मेवार टेंपो बीआर(30पीए 5161) व बाइक(बीआर 30क्यू 3081) को जब्त कर ली गयी है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >