डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज के निकट डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.

परिहार. रविवार की शाम परिहार -सुरसंड पथ पर बराही गांव के समीप जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज के निकट डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के जब्दी गांव निवासी विलास मंडल के 32 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण मंडल के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्मण मंडल सुरसंड से अपने घर जब्दी आ रहा था तभी अनियंत्रित डंफर के चपेटे में आ गया. घटनास्थल पर ही लक्ष्मण की मौत हो गई. मौका पाकर डंफर के साथ चालक भागना चाहा लेकिन ग्रामीण के सहयोग से बराही गांव स्थित ललिया चौक पर धरदबोचा गया. सूचना पर सुरसंड पुलिस व परिहार थानाध्यक्ष राज कुमार गौतम भी पुलिस बल के साथ पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं डंफर सहीत चालक को कब्जे में लेकर थाना ले आया है. थानाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने बताया की मृतक के भाई नीतेश कुमार मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >