Bihar News: सीतामढ़ी में मामूली कहासुनी के बाद कर चाचा की हत्या, आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

Bihar News: सीतामढ़ी के बराही गांव में एक युवक ने चाकू मारकर अपने चाचा की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया.

Bihar News: सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव में एक युवक ने मामूली कहासुनी को लेकर चाकू मारकर अपने चाचा की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया. उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

परिजनों के अनुसार, रामप्रीत साह (55) घूम-घूमकर ट्रंक-बक्सा की मरम्मत का काम करता था. रविवार की संध्या रामप्रीत साह का उसने भतीजे विपिन कुमार से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गयी, फिर हाथापाई होने लगी. ग्रामीण के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. सोमवार को सुबह पंचायत होनी थी. सुबह में रामप्रीत गांव की तरफ निकला. वहां पूर्व से घात लगाकर बैठे भतीजे विपिन ने चाकू से वार कर दिया.

रामप्रीत जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में परिजन व ग्रामीण अस्पताल ले गये. वहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रामप्रीत के परिवार में उसकी पत्नी जिवछी देवी, दो बेटे व पांच बेटियां हैं. सूचना मिलने पर सुरसंड सर्किल इंस्पेक्टर भी पहुंचे. घटना के बाद से सअनि नसीम अख्तर बल के साथ कैंप कर रहे हैं. आरोपी फरार बताया जा रहा है.

Also Read: Road Accident: बिहटा में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

इधर, मुजफ्फरपुर से फोरेंसिक टीम ने खून सहित अन्य बिंदुओं पर जांच के बाद नमूना एकत्रित किया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. परिहार थानाध्यक्ष राज कुमार गौतम ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >