Bihar News: सीता मां की जन्मस्थली पुनौरा धाम को भव्य बनाने की तैयारी शुरू, सरकार ने गठित की मंदिर न्यास समिति

Bihar News: बिहार सरकार पुनौरा धाम में मां सीता की जन्मस्थली पर 120 करोड़ की लागत से भव्य जानकी मंदिर बनायी जाएगी. इसके लिए न्यास समिति गठित कर दी गई है. मंदिर का डिजाइन जारी किया जा चुका है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: बिहार सरकार ने सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में मां सीता की जन्मस्थली पर एक भव्य जानकी मंदिर के निर्माण का निर्णय लिया है. यह निर्णय धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सरकार ने इसके पुनर्विकास के लिए ‘श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति’ के गठन की घोषणा की है, जो इस परियोजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालेगी.

न्यास समिति की संरचना

इस न्यास समिति में कुल 9 सदस्य होंगे. मुख्य सचिव समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि विकास आयुक्त को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सीतामढ़ी के जिलाधिकारी सचिव की भूमिका निभाएंगे और उप विकास आयुक्त कोषाध्यक्ष होंगे. साथ ही पुनौरा धाम मठ के महंत, पर्यटन विभाग, सड़क निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, और तिरहुत के अनुमंडल आयुक्त भी समिति के सदस्य होंगे. इस समिति को तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मंदिर का निर्माण शीघ्र पूरा किया जा सके. समिति के बैंक खाते का संचालन सचिव और कोषाध्यक्ष मिलकर करेंगे, जिससे पारदर्शिता और सुचारु वित्तीय संचालन सुनिश्चित होगा.

भव्य मंदिर का डिजाइन और बजट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 जून को जानकी मंदिर के अंतिम डिजाइन का अनावरण किया था. इस मंदिर को अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर भव्य रूप में बनाया जाएगा. राज्य मंत्रिमंडल ने इसके लिए 120 करोड़ रुपये के बजट को पहले ही मंजूरी दे दी है. यह राशि मंदिर के निर्माण, क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, सुविधाओं के विकास और पर्यटकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर खर्च की जाएगी. मंदिर का डिजाइन पारंपरिक भारतीय वास्तुकला और धार्मिक प्रतीकों से सुसज्जित होगा, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा.

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पुनौरा धाम सीतामढ़ी शहर से लगभग 5 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है और यह स्थान मां सीता की जन्मस्थली के रूप में श्रद्धालुओं के बीच विख्यात है. हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं. मंदिर के निर्माण से इस क्षेत्र को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और अवसंरचना में भी वृद्धि होगी.

ALSO READ: Bihar News: पटना में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, बहन सुभद्रा के साथ पीले रथ पर होंगे विराजमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >