बागमती नदी के कटाव से सीतामढ़ी के भरथी गांव में मचा हाहाकार, आधा दर्जन से अधिक परिवार बेघर

सीतामढ़ी के भरथी गांव में बागमती नदी का कटाव विकराल रूप ले चुका है, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत है। नदी के दोनों तटबंधों के बीच बसे इस गांव के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई परिवार बेघर होने की कगार पर हैं।

Bagmati river erosion: सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड अंतर्गत तिलकताजपुर पंचायत के भरथी गांव में बागमती नदी के कटाव ने विकराल रूप धारण कर लिया है. नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर के बीच लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों के बीच भारी दहशत व्याप्त है और उनका जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. नदी के इस आक्रामक कटाव के कारण करीब एक दर्जन परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच गए हैं.

Sitamarhi News: तटबंधों के बीच बसा भरथी गांव झेल रहा है त्रासदी

भरथी गांव बागमती नदी के दोनों तटबंधों के बीच बसा हुआ है, जहां प्रति वर्ष लगभग चार लाख क्यूसेक पानी का दबाव झेलना यहां के लोगों की मजबूरी बन चुकी है. तटबंध निर्माण के करीब चार दशक बीत जाने के बाद भी इस गांव का आज तक पुनर्वास नहीं किया जा सका है. नदी के दोनों छोर के बीच बसे लोग हर साल बाढ़ और कटाव के साए में जीने को विवश हैं.

कई घरों के साथ राम जानकी मंदिर हुआ क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों के अनुसार, विगत कुछ दिनों में नदी के पूर्वी छोर पर मधुरेंद्र कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, विपुल सिंह और अशर्फी सिंह तथा पश्चिमी छोर पर बजरंगी सिंह, रणधीर सिंह व नीलमणि कुमार के घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. स्थिति यह है कि ये घर नदी में विलीन होने की कगार पर हैं. इसके अलावा गांव का प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर भी कटाव की भेंट चढ़कर ध्वस्त हो चुका है.

नाव ही आवागमन का एकमात्र साधन, प्रशासन बेखबर

बागमती के दोनों तटबंधों के अंदर बसे इस गांव के लोगों के लिए बरसात के मौसम में आवागमन का एकमात्र साधन नाव ही बचता है. एक तरफ भीषण बाढ़ का खतरा तो दूसरी तरफ कटाव का डर लोगों को डरा रहा है. बेघर हुए परिवार अब खुले आसमान के नीचे शरण लेने को मजबूर हैं, लेकिन प्रशासन की सुस्ती बरकरार है.

सीओ संतोष कुमार सिंह का बयान

इस गंभीर मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अंचल अधिकारी (सीओ) संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नदी द्वारा घरों के कटाव किए जाने की आधिकारिक सूचना उन्हें अभी तक नहीं मिल सकी है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही स्थल की जांच कराई जाएगी और पीड़ित परिवारों को नियमानुसार समुचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें... बेटे को जहर देकर मारने वाली कलयुगी मां एसकेएमसीएच से पुलिस को चकमा देकर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >