मारपीट कर जख्मी किया, सात आरोपित

पुरानी रंजिश में रविवार को थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया.

सुरसंड. पुरानी रंजिश में रविवार को थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना को लेकर रौशन कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में पड़ोस के ही राजेश सहनी, अमृत सहनी, सुबोध सहनी, चंदन सहनी, सुधीर सहनी, अवधेश सहनी व जगदीश सहनी समेत सात अज्ञात को आरोपित किया गया है.

मारपीट कर घर से भगाया, प्राथमिकी

सुरसंड. थाना क्षेत्र के राधाउर वार्ड संख्या 11 की एक विवाहिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उक्त वार्ड के ही मनोज ठाकुर, जयनारायण ठाकुर, रामदुलारी देवी, हिना देवी, मंदीप कुमार व सुबोध कुमार उर्फ सुबोध ठाकुर को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में वादिनी का आरोप है कि वह राधाउर गांव अपने ननिहाल में रहती थी. गत वर्ष छह जनवरी 2023 को जयनारायण ठाकुर के पुत्र सुबोध कुमार उर्फ सुबोध ठाकुर ने उससे शादी करने का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया. करीब 15 माह तक उसे अपने फुआ के घर पर रखा. इसी बीच वह एक बच्चे की मां भी बन गयी. अब विवाहिता के पति सुबोध द्वारा दहेज स्वरूप पांच लाख नकद की मांग करते हुए 30 मार्च 2024 को आरोपितों के सहयोग से उसे मारपीट कर फुआ के घर से उसके ननिहाल राधाउर पहुंचा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >