113 साल पूरे होने पर बैंक ऑफ बड़ौदा का संदेश, किसानों और ग्राहकों के लिए गिनाईं योजनाएं

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपना 113वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर बैंक ने ग्राहकों और विशेष रूप से किसानों के लिए अपनी विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं पर प्रकाश डाला. जानिए कैसे आप इन लाभों का फायदा उठा सकते हैं.

Sitamarhi News: प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में सोमवार को बैंक का 113वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों और किसानों के लिए बैंक की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी साझा की गई.

इस अवसर पर शाखा परिसर में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही.

किसानों के लिए हर परिस्थिति में साथ खड़ा है बैंक

शाखा प्रबंधक इजाज खां ने कहा कि बैंक किसानों को समय-समय पर कृषि ऋण उपलब्ध कराता है. साथ ही बाढ़, सुखाड़ और ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय भी बैंक किसानों के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहता है.

उन्होंने कहा कि किसानों और आम ग्राहकों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और बीमा सुविधाओं का लाभ भी बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है.

बैंकिंग सेवाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में ग्राहकों को बैंक की विभिन्न वित्तीय सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने लोगों से बैंकिंग सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की.

ये रहे मौजूद

स्थापना दिवस समारोह में उप शाखा प्रबंधक मनोज कुमार, कैशियर नीरज कुमार, रिकवरी स्टाफ मनोज कुमार, मनोज कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, अभिमन्यु कुमार सहित बैंक के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amrendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >