सोनाखान के समीप बागमती का जलस्तर लाल निशान पार

जिले में इनदिनों लगातार हो रही बारिस के कारण बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है. कई स्थानों पर वृद्धि रिकॉर्ड किया गया है.

डुमरा. जिले में इनदिनों लगातार हो रही बारिस के कारण बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है. कई स्थानों पर वृद्धि रिकॉर्ड किया गया है. जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को बागमती नदी का जलस्तर ढेंग के समीप खतरा के निशान के समीप पहुंच गया है. वहीं सोनाखान में बागमती का जलस्तर 60 सेमी खतरा के निशान के ऊपर बह रहा है. हालांकि चंदौली, कटौझा व ढेंग के समीप जलस्तर में कही वृद्धितो सोनबरसा में झीम नदी के जलस्तर स्थिर बना हुआ है. सुंदरपुर व पुपरी में अधवारा नदी का जलस्तर भी स्थिर है. — नदियों के जलस्तर की प्रवृति स्थान नदी जलस्तर (मीटर) प्रवृति ढेंग रेलवे पुल बागमती 71.00 वृद्धि सोनाखान बागमती 69.40 वृद्धि डुब्बाघाट बागमती 60.95 वृद्धि चंदौली बागमती 57.42 स्थिर कटौझा बागमती 53.99 स्थिर सोनबरसा झीम 80.74 गिरावट सुंदरपुर अधवारा 61.25 वृद्धि पुपरी अधवारा 52.55 वृद्धि गोआवाडी लालबकया 70.10 वृद्धि

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >