सीसीटीवी कैमरों से लैस हुआ बघाड़ी पंचायत, 22 स्थानों पर लगाए गए हैं कैमरे

नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार से सम्मानित प्रखंड का बघाड़ी पंचायत सीसीटीवी कैमरे से लैस हो गया है.

सुरसंड. नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार से सम्मानित प्रखंड का बघाड़ी पंचायत सीसीटीवी कैमरे से लैस हो गया है. पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पद्मराज भारद्वाज ””””””””पिंटू”””””””” ने बताया कि षष्टम व 15वीं वित्त आयोग से करीब 10 लाख की लागत से कुल 13 वार्ड के इस पंचायत में बघाड़ी, धनाड़ी, कोआड़ी व बारा गांव में 22 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. इससे पंचायत के उक्त सभी गांव में होनेवाली हर गतिविधियों की निगहबानी हो सकेगी. पंचायतों की निगरानी को ले सीसीटीवी संचालन के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. उन्होंने बताया कि जिला का बघाड़ी पहला पंचायत है, जिसमें सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. विदित हो कि मुखिया पिंटू द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये जाने के बदौलत बघाड़ी पंचायत को अब तक दर्जनभर सम्मान मिल चुके हैं. वहीं पटना व दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें कई बार सम्मिलित होने का मौका मिल चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >