Sitamarhi: मशाल खेल प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी पुरस्कृत
एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉली बॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया.
बेलसंड. प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के समापन के मौके पर मंगलवार को गुरुशरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बीइओ अर्चना कुमारी, सीआरसी समन्वयक भोलेशंकर प्रसाद, अतहर आलम, सुरेश कुमार, अशोक कुमार व इंतजार आलम ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया. बताया गया कि एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉली बॉल, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया. अंडर 14 बालिका वर्ग साइकिलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा कुमारी गुरु शरण सिंह उच्चतर बेलसंड में द्वितीय स्थान प्रीति कुमारी मध्य विद्यालय गणेशपुर तृतीय निशा कुमारी मध्य विद्यालय मधकोल साइकिलिंग पलक वर्ग में बालक वर्ग में प्रथम कृष्ण कुमार मध्य विद्यालय डुमरा अमोद कुमार हाई स्कूल मारर तृतीय गौरव कुमार गुरु शरण स्कूल बेलसंड द अंडर 16 बालिका वर्ग में प्रथम निशा कुमारी हित नारायण स्कूल चंदौली द्वितीय नरगिस परवीन गुरु शरण स्कूल बेलसंड निशु कुमारी मध्य विद्यालय लोहासि कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग बालक वर्ग में विजेता मध्य विद्यालय मधकौल उपविजेता माध्यमिक विद्यालय डुमरा बालिका वर्ग में विजेता हित नारायण हाई स्कूल चंदौली उप विजेता राजकीय बुनियादी विद्यालय भटौलिया अंडर 16 बालक वर्ग में विजेता माध्यमिक विद्यालय मधकौल उपविजेता गुरु शरण माध्यमिक विद्यालय बेलसंड बालिका वर्ग में विजेता गुरु शरण माध्यमिक विद्यालय बेलसंड व उप विजेता उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय लोहसी रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.