मोबाइल दुकान का शटर काट चोरी का प्रयास, चार हिरासत में

प्रखंड क्षेत्र के ससौला चौक स्थित पाकीजा मोबाइल दुकान मे चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया.

सुप्पी. प्रखंड क्षेत्र के ससौला चौक स्थित पाकीजा मोबाइल दुकान मे चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया. प्रोपराइटर मोहम्मद सरफुद्दीन ने बताया कि बुधवार की का रात्रि चोरों द्वारा मेरे दुकान में चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था. मेरे दुकान के सामने मुखिया हेमंत कुमार मिश्रा का आवास है. खटखट की आवाज सुनकर जब उनकी नींद टूटी तो उन्होंने देखा कि पांच से सात आदमी दुकान का शटर काट रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने तुरंत मोबाइल से पुलिस के साथ-साथ हमें और ग्रामीणों को उन्होंने सूचित किया. सूचना के बाद थाने की पुलिस पहुंची, जिसके बाद सभी व्यक्ति वहां से भाग निकला. पुलिस ने शक के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >