सीतामढ़ी के मेहसौल में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

सीतामढ़ी के मेहसौल में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आठ एटीएम कार्ड और चोरी की बाइक बरामद हुई है।

ATM Fraud: सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाने की पुलिस ने एटीएम में ग्राहकों को झांसे में लेकर कार्ड बदलने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार किए गए शातिर अपराधी की पहचान सुमित कुमार सहनी के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मधुबन कांटी का रहने वाला बताया गया है. पुलिस की इस त्वरित और सतर्क कार्रवाई से इलाके में सक्रिय ठग गिरोह को बड़ा झटका लगा है.

Sitamarhi News: तलाशी के दौरान भारी मात्रा में मिले एटीएम कार्ड और नकदी

पुलिस के अनुसार, एक सितंबर को गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड संख्या 78/26 का वांछित आरोपी सुमित सहनी कारगिल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के एटीएम के पास मौजूद है और वह किसी ग्राहक को अपनी बातों के जाल में फंसाकर उसका एटीएम कार्ड बदलने की फिराक में ताक लगाए बैठा है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया. जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से कुल आठ अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, 800 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई.

बातों में उलझाकर बदल लेता था कार्ड

कड़ाई से की गई पूछताछ के दौरान आरोपी सुमित सहनी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह एटीएम बूथ के अंदर ग्राहकों को तकनीकी मदद या अन्य बातों में उलझाकर बड़ी चालाकी से उनका कार्ड बदल लेता था और गुप्त पिन नंबर हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेता था. इस पूरे मामले को लेकर मेहसौल थाना में नया कांड संख्या 235/26 दर्ज कर लिया गया है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी NH पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में ड्राइवर की मौत और आधा दर्जन यात्री जख्मी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >