आज 1327 अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

शिक्षा विभाग के स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. बताया गया हैं कि कुल 1327 अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाना है.

जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा मैदान में होगा औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण

डुमरा. बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा तृतीय चरण (टीआरइ-थ्री) के तहत रविवार को जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा मैदान में प्रारंभिक, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अनुशंसित विद्यालय अध्यापकों के औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किया जायेगा. शिक्षा विभाग के स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गयी हैं. बताया गया हैं कि कुल 1327 अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया जाना हैं. जिसमें विभिन्न विषय के शिक्षक शामिल हैं. — नियुक्ति पत्र वितरण के लिए बने 17 काउंटर

शिक्षा विभाग ने औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए कुल 17 काउंटर बनाया है. विषयवार बनाये गए सभी काउंटर पर डीइओ प्रमोद कुमार साहू ने अधिकारियों व कर्मियों को प्रतिनियुक्त करते हुए विभागीय गाइडलाइन से अवगत कराया हैं. सभी कर्मियों को सुबह 10 बजे निर्धारित काउंटर पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. बताया गया हैं कि औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ काउंसलिंग पत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति स्वअभिप्रमाणित कर लाना अनिवार्य है.

— डीपीओ को बनाया गया वरीय अधिकारी

औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर डीइओ ने सभी डीपीओ के बीच कार्यों का बंटवारा कर दिया है. बताया गया हैं कि काउंटर नंबर एक से छह तक का वरीय प्रभारी अधिकारी स्थापना डीपीओ सुभाष कुमार तो काउंटर नंबर सात से 11 तक का वरीय प्रभारी अधिकारी माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ रिशु राज सिंह एवं काउंटर नंबर 12 से 16 का वरीय प्रभारी अधिकारी एमडीएम डीपीओ आयुष कुमार को नामित किया गया है.

— किस काउंटर पर किस विषय का मिलेगा नियुक्ति पत्र

• काउंटर नंबर 1- कक्षा 1 से 5 सामान्य (महिला)

• काउंटर नंबर 2- कक्षा 1 से 5 सामान्य (पुरुष)

• काउंटर नंबर 3- कक्षा 1 से 5 उर्दू

• काउंटर नंबर 4- कक्षा 6 से 8 गणित व विज्ञान (पुरुष)

• काउंटर नंबर 5- कक्षा 6 से 8 गणित व विज्ञान (पुरुष)

• काउंटर नंबर 6- कक्षा 6 से 8 सामाजिक विज्ञान व हिंदी (महिला)

• काउंटर नंबर 7- कक्षा 6 से 8 सामाजिक विज्ञान व हिंदी (पुरुष)

• काउंटर नंबर 8- कक्षा 6 से 8 उर्दू, संस्कृत व अंग्रेजी (महिला)

• काउंटर नंबर 9- कक्षा 6 से 8 उर्दू, संस्कृत व अंग्रेजी (पुरुष)

• काउंटर नंबर 10- कक्षा 9 से 10 हिंदी व अंग्रेजी

• काउंटर नंबर 11- कक्षा 9 से 10 विज्ञान व गणित

• काउंटर नंबर 12- कक्षा 9 से 10 सामाजिक विज्ञान, संस्कृत व उर्दू

• काउंटर नंबर 13- कक्षा 9 से 10 शेष सभी विषय (महिला)

• काउंटर नंबर 14- कक्षा 9 से 10 शेष सभी विषय (पुरुष)

• काउंटर नंबर 15- कक्षा 11 से 12 सभी विषय (महिला)

• काउंटर नंबर 16- कक्षा 11 से 12 सभी विषय (पुरुष)

नामांकन के लिए आज दो केंद्रों पर होगी परीक्षा

डुमरा. अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय में पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग के छात्राओं के निःशुल्क आवासन व शिक्षण के लिए सत्र 2025-26 के लिए वर्ग छह से नौ में नामांकन के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित किया जायेगा. जिसमे कुल 202 परीक्षार्थी शामिल होंगे. उक्त नामांकन परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में दो केंद्र बनाया गया हैं. जिला पिछड़ा वर्ग व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय के अनुसार मध्य विद्यालय सोशल क्लब में 101 व मध्य विद्यालय गीता भवन में 101 परीक्षार्थी शामिल होंगे. बताया गया हैं उक्त परीक्षा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी. कुल एक सौ अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रश्न दो घंटे का होगा. जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषयों से 20-20 अंकों का प्रश्न पूछा जायेगा. विभाग के अनुसार, उक्त परीक्षा का परिणाम 18 मार्च को प्रकाशित होगा. वहीं, 21 से 29 मार्च तक नामांकन तो एक अप्रैल से कक्षा प्रारंभ किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >