अंबेडकर छात्रावास में देर शाम पुलिस की छापेमारी, कई छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ

सीतामढ़ी में नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अंबेडकर छात्रावास में देर रात बड़ी छापेमारी की. पुलिस ने छात्रावास की घेराबंदी कर कमरों की तलाशी ली और कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है.

Sitamarhi News: नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में शनिवार को हुए उग्र छात्र प्रदर्शन के बाद देर शाम सीतामढ़ी के अस्पताल रोड स्थित अंबेडकर छात्रावास परिसर में पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा की मौजूदगी में चले इस अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

छात्रावास की घेराबंदी कर कमरों की ली गई तलाशी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अंबेडकर छात्रावास की घेराबंदी कर किसी भी व्यक्ति के अंदर आने-जाने पर रोक लगा दी. इसके बाद छात्रावास के कमरों की तलाशी ली गई और वहां मौजूद छात्रों से पूछताछ की गई.

प्रदर्शन में संलिप्तता की आशंका पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, शनिवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में अंबेडकर छात्रावास के कुछ छात्रों की कथित संलिप्तता की आशंका के आधार पर यह कार्रवाई की गई. प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए थे, जबकि सरकारी और निजी वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई थी.

कुछ छात्रों को पूछताछ के लिए लिया गया हिरासत में

जानकारी के अनुसार पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर हिरासत में लिए गए छात्रों की संख्या अथवा उनके विरुद्ध दर्ज की गई कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है.

छापेमारी अभियान में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन, सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह, जिले के सभी सर्किल इंस्पेक्टर, विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र मोहन झा

चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >