गला रेत कर युवक की हत्या करने के बाद सरेह में फेंका

थाना अंतर्गत बैरहा बराही पंचायत स्थित बैरहा गांव के सरेह में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसी फैल गयी.

बथनाहा. थाना अंतर्गत बैरहा बराही पंचायत स्थित बैरहा गांव के सरेह में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसी फैल गयी. घटना की खबर आसपास के इलाके में फैलते हीं गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी भी अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ वहां पहुंचे. शव को देखकर माना जा रहा था कि युवक की निर्दयता पूर्वक गर्दन रेतकर कर हत्या करने के बाद शव को बैरहा गांव के सरेह में फेंक दिया गया था. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. मृतक काला रंग का जैकेट, ब्लू रंग का शर्ट व जींस पैंट पहना हुआ है. उसकी जेब से एक चाकू व एक मोबाइल सीम बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल में 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि शव की पहचान की जा सके. यदि 72 घंटे में शव पर किसी के द्वारा दावा नहीं किया गया, तो विधि सम्मत आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >