Sitamarhi : ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन का अलर्ट जारी

जिले में पड़ रही शीत लहर को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.

शिवहर. जिले में पड़ रही शीत लहर को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. कहा है कि इस दौरान तापमान में अत्यधिक गिरावट से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. विशेषकर वृद्धजन, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, दिव्यांग, असहाय व्यक्ति एवं पहले से बीमार लोग अधिक जोखिम में रहते हैं. इसको लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है. डीपीआरओ अनुराग कुमार रवि ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार ने शीत लहर से होने वाले संभावित स्वास्थ्य प्रभाव से बचने के लोगों को आवश्यक ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने आमजन से अपील कर कहा कि शीत लहर के दौरान सतर्क रहें तथा जारी स्वास्थ्य परामर्श का पालन करें एवं किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करें.कहा कि जोकि सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, निमोनिया हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान असामान्य रूप से कम होना), दमा, हृदय रोग एवं उच्च रक्तचाप के रोगियों की समस्या बढ़ना जैसे हार्ट अटैक (दिल का दौरा), ब्लड शुगर का बढ़ना या घट जाना, त्वचा संबंधी रोग एवं जोड़ों का दर्द आदि की समस्या अधिक बढ़ जाती है. शीत लहर से बचाव को लेकर पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें, विशेषकर सिर, कान, हाथ एवं पैर ढककर रखें.साथ ही सुबह और शाम अत्यधिक ठंड में बाहर निकलने से बचें तथा गर्म एवं पौष्टिक भोजन करें.गुनगुना पानी पिएं और बच्चों एवं वृद्धों को विशेष रूप से ठंड से बचाकर रखें.साथ ही किसी भी प्रकार की गंभीर ठंड से जुड़ी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें तथा 102 डायल कर एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है. सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों (सदर अस्पताल, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों) में शीत लहर से संबंधित लक्षणों के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.आपातकालीन सेवाएं 24×7 कार्यरत हैं तथा आशा, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने एवं संवेदनशील समूहों की पहचान हेतु निर्देशित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >