नेपाल में बारिश के बाद सीतामढ़ी में बाढ़ का खतरा, तटबंधों का निरीक्षण

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। जमला सहित विभिन्न क्षेत्रों में तटबंधों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया गया है।

Sitamarhi Flood Alert: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सीतामढ़ी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. संभावित बाढ़ के खतरे के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने सुप्पी प्रखंड के जमला सहित विभिन्न क्षेत्रों में तटबंधों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए.

जमला समेत कई इलाकों में तटबंधों का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान एडीएम आपदा प्रबंधन, सदर एसडीओ आनंद कुमार, सुप्पी बीडीओ, संबंधित विभाग के अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने तटबंधों की मजबूती, संवेदनशील स्थानों और संभावित जलस्तर वृद्धि की स्थिति का मौके पर आकलन किया.

तटबंधों की लगातार निगरानी के निर्देश

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि तटबंधों की लगातार निगरानी की जाए. यदि कहीं भी कटाव, रिसाव या किसी प्रकार की क्षति की सूचना मिले तो तत्काल मरम्मत और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि संभावित बाढ़ से नुकसान को रोका जा सके.

नेपाल में बारिश से बढ़ी प्रशासन की चिंता

प्रशासन ने कहा कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है. इसी संभावना को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है.

लोगों से अफवाहों से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बाढ़ से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें. प्रशासन ने यह भी बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके.

यह भी पढे़ं: बिहार की जेलों में लगेगा T-HCBS सिस्टम, पूरा कारागार परिसर बनेगा 'नो नेटवर्क जोन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >