डुमरा में 55 लाख की ठगी मामले का अभियुक्त गिरफ्तार

डुमरा थाने की पुलिस ने 55 लाख रुपये ठगी के मामले में अभियुक्त दीपक कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

सीतामढ़ी. डुमरा थाने की पुलिस ने 55 लाख रुपये ठगी के मामले में अभियुक्त दीपक कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार अभियुक्त मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी स्व पारसनाथ पांडेय के पुत्र है. इस संबंध में पीड़िता मुजफ्फरपुर जिले के काजी महम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखाटोली चंद्रलोक चौक निवासी स्व जगन्नाथ पांडेय की पुत्री अर्चना पांडेय ने 28 जुलाई 2024 को डुमरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बताया गया कि पीड़िता ने टंकित आवेदन दिया कि षडयंत्र के तहत कुट रचित दस्तावेज प्रस्तुत कर धोखाधड़ी करते हुए गलत जमीन का रजिस्ट्री कर लगभग 55 लाख ठगी कर लेने का आरोप लगाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >