शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

सीतामढ़ी में एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

sexual exploitation case: सीतामढ़ी जिले में शादी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Sitamarhi News: शाहपुर शीतलपट्टी गांव का रहने वाला है आरोपी युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार के रूप में की गई है, जिसके पिता का नाम वैद्यनाथ सहनी है. यह आरोपी सहियारा थाना क्षेत्र के ही शाहपुर शीतलपट्टी गांव का रहने वाला है. पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी को लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है.

पीड़िता के आवेदन पर सहियारा थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

यह पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़िता द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सहियारा थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पीड़िता का गंभीर आरोप था कि आरोपी युवक ने उससे शादी करने का झांसा दिया और इसी का फायदा उठाकर लंबे समय तक उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा.

पुलिस ने अनुसंधान के बाद आरोपी को दबोचा

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी और जमीनी स्तर पर जांच शुरू की. जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी सूरज कुमार को धर दबोचा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी अनुसंधान और कार्रवाई तेजी से जारी है.

यह भी पढ़ें...बकरी का चारा लाने गए युवक की करंट लगने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >