पूर्व के शराब तस्करी मामले का अभियुक्त गिरफ्तार

सूर्यपट्टी गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के सूर्यपट्टी निवासी बिंदा राय के पुत्र रत्नेश यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुपरी. स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सूर्यपट्टी गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के सूर्यपट्टी निवासी बिंदा राय के पुत्र रत्नेश यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कांड के अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाना में शराब बेचने का आरोप दर्ज है. 171 बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के भिट्ठा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 171 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के जैतपुर मुहल्ला निवासी जोगी मुखिया के पुत्र देवनारायण मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जमादार कर्ण कुमार के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >