मारपीट का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

बसंतपट्टी निवासी दीपांकर कुमार को सोमवार की रात्रि में पीएस आई आरती कुमारी ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुरनहिया : बसंतपट्टी निवासी दीपांकर कुमार को सोमवार की रात्रि में पीएस आई आरती कुमारी ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त मारपीट मामले में फरार चल रहा था. 48 बोतल देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पुरनहिया : थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुरनहिया बराही जगदीश रोड से 41 बोतल देसी शराब के साथ अवैध कारोबारी पुरनहिया निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार तस्कर की बाइक एफजेड को जब्त कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं अशोगी गांव से सात बोतल देसी शराब के साथ देवेन्द्र सहनी को उसके घर से ही पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार ने गिरफ्तार कर लिया है. एसआई ने बताया है कि सूचना मिली कि गिरफ्तार अभियुक्त के घर से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >