चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने बुधवार की शाम फोरलेन बाइपास चौक के समीप एनएच 227 पर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने बुधवार की शाम फोरलेन बाइपास चौक के समीप एनएच 227 पर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान नेपाल के महोत्तरी जिलांतर्गत मालिबाड़ा गांव निवासी श्याम महतो के पुत्र विकास महतो के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी द्वारा बाइक से संबंधित कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >