सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

थाना क्षेत्र के इनरवां मोड़ पेट्रोल पंप के समीप परिहार-परवाहा पथ पर सोमवार की दोपहर करीब 1:30 तेज व बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर गये.

परिहार. थाना क्षेत्र के इनरवां मोड़ पेट्रोल पंप के समीप परिहार-परवाहा पथ पर सोमवार की दोपहर करीब 1:30 तेज व बाइक पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर गये. बाइक से गिरने के बाद दोनों घिसटते हुए खेत में गिरे बिजली की पोल से टकरा गये. जिससे एक युवक की मौत हो गई है. वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पुलिस ने घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले सीएचसी परिहार व बाद में सदर अस्पताल ले गये. दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली गई है. मृत युवक की पहचान भगवतीपुर के ही गया साह के 29 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार के रुप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान बेला थाना क्षेत्र के भगवतीपुर रामविश्वास साह के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रुप में हुई है. मृतक की मां इंदु देवी ने रोते बिलखते हुए बताया की मृत सरोज कुमार व जख्मी अभिषेक कुमार गांव के रिश्ते में चाचा-भतीजा लगता है बड़ी पुत्र बीमार है. उसका ईलाज कराने के लिए जमीन बेची है. दोनों परिहार रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री कराने आया था. रजिस्ट्री होने के बाद भोजन कर व घर की तरफ न जाकर परवाहा की तरफ चला गया. जहां रास्ते में घटना घटित हो गई. पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >