पंछोर से 930 बोतल सौंफी शराब बरामद, तस्कर फरार

नीय थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर पंछोर गांव में छापेमारी किया. इस दौरान तस्करों के ठिकाने से 930 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की गयी.

रीगा. स्थानीय थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर पंछोर गांव में छापेमारी किया. इस दौरान तस्करों के ठिकाने से 930 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की गयी. हालांकि अंधेरा व कीचड़ का लाभ उठाकर तस्कर भागने में सफल रहा. इन तस्करों की पहचान हरि यादव एवं मृत्युंजय यादव के रुप में की गयी है. पुअनि रितु रिमी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उक्त कार्रवाई की है. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्करों को आरोपित किया गया है. शराब मामले का वारंटी गिरफ्तार बथनाहा. सहियारा थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत स्थानीय थाना अंतर्गत ओरलहिया गांव में छापेमारी कर शराब मामले में आरोपित व न्यायालय के वारंटी नथुनी साह के पुत्र भरत चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुष्टि स्थानीय थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >