सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के मेहसौल राईन मुहल्ला में गत माह पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बुधवार को बिहार जमियतुर राईन, पटना के संयोजक मो दाउद राइन के नेतृत्व में डुमरा अंबेदकर स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया गया. मौके पर वक्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की. मेहसौल गोट की मुखिया रौनक जहां परवेज की गिरफ्तारी का विरोध किया गया.
पुलिस कार्रवाई की निंदा विरोध में दिया धरना
सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के मेहसौल राईन मुहल्ला में गत माह पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में बुधवार को बिहार जमियतुर राईन, पटना के संयोजक मो दाउद राइन के नेतृत्व में डुमरा अंबेदकर स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया गया. मौके पर वक्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा की. मेहसौल गोट की मुखिया रौनक जहां […]

वक्ताओं का कहना था कि पुलिस ने एक अप्रैल 16 को राईन मुहल्ला में घरों में घुस कर घरेलू सामान को तोड़फोड़ करने के साथ हीं नगद करीब तीन लाख व जेवर की लूटपाट कर ली. इस मामले में डीएम से संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी. मांगों से संबंधित एक आवेदन भी डीएम को दिया गया.
मौके पर संस्था के जेनरल सेक्रेटरी प्रो डा आर अली, मो मनलूक जायर, अधिवक्ता शफीउर रहमान राईन, फैयाज अहमद, जमील अख्तर, मो सलाम, हसीबुर रहमान, अनवर अली व मो वसीर समेत अन्य मौजूद थे. मेहसौल गांव की महिलाएं भी धरना में शामिल हुई. न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया.