पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नशेड़ी

कार्रवाई. नेपाल से शराब पीकर आनेवालों को दबोच रहे सुरक्षाकर्मी मौके से महिला तस्कर फरार जिला मुख्यालय में ब्रेथेलाइजर की जांच में एक धराया सीतामढ़ी-बैरगनिया : शराब बंदी को लेकर जिला पुलिस डाल-डाल तो नशेड़ी पात-पात वाला गेम खेल रहे है़ हालांकि शराब बंदी को लेकर एसपी हरि प्रसाथ एस के सख्त रवैया को देखते […]

कार्रवाई. नेपाल से शराब पीकर आनेवालों को दबोच रहे सुरक्षाकर्मी

मौके से महिला तस्कर फरार
जिला मुख्यालय में ब्रेथेलाइजर की जांच में एक धराया
सीतामढ़ी-बैरगनिया : शराब बंदी को लेकर जिला पुलिस डाल-डाल तो नशेड़ी पात-पात वाला गेम खेल रहे है़ हालांकि शराब बंदी को लेकर एसपी हरि प्रसाथ एस के सख्त रवैया को देखते हुए जिले के अधिकांश थानाध्यक्ष सजग दिख रहे है़ जिसका परिणाम यह सामने आ रहा है कि नशेड़ी अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए सीमा पार नेपाल का रूख कर रहे है़
नेपाली शराब लाकर भारतीय सीमा के बेचने का प्रयास भी हो रहा है़ दिलचस्प बात यह है कि शराब का काला कारोबार कर ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कारोबारी अब अपने घर की महिलाओं का इस्तेमाल कर रहे है़ सीमा पर नेपाली शराब की तस्करी करने वाली मिलने के कारण शराब की तस्करी में महिला तस्कर की संलिप्तता भी सीमावर्ती क्षेत्र में उजागर हो रही है़
एसपी हरि प्रसाथ एस ने जिल के डुमरा, बैरगनिया, सोनबरसा, बेला व परिहार थाना को बेथेलाइजर मशीन ‍उपलब्ध कराया है़ नशेड़ियों की शिनाख्त करने वाली मशीन मिलने के बाद रविवार को जिला मुख्यालय स्थित शंकर चौक पर थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया़ ब्रेथेलाइजर से कुल 123 लोगों की जांच की गयी़
इस दौरान विश्वनाथपुर गांव निवासी स्व बालेश्वर राय के पुत्र रमेश कुमार के शरीर में अल्कोहल होने की पुष्टि ब्रेथेलाइजर से होते ही उसे दबोच लिया़ रमेश के शराब पीने का सबूत मजबूत करने के लिए पुलिस ने नियमानुसार उसे मेडिकल जांच के लिए पीचसी ले जाया गया़ सभी तरह का प्रमाण एकत्रित होने के बाद रमेश को सोमवार को न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया़
जिला पुलिस के साथ-साथ उत्पाद विभाग के प्रहार दल के तेज तर्रार अवर निरीक्षक दिलीप कुमार को भी रविवार को नेपाल से शराब पीकर भारतीय सीमा में आने वाले दो नशेड़ियों को दबोचने में सफलता मिली़ अवर निरीक्षक श्री कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान जिल के सोनबरसा थाना अंतर्गत सोनबरसा बाजार पर दो लोगों को नशे की हालत में देख कर पकड़ा गया़ मेडिकल जांच में पुष्टि होने के बाद दोनों नशेड़ी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है़ दोनों की पहचान दोस्तीया गांव निवासी तेजनारायण पंजियार के पुत्र देव ईश्वर पंजियार व किशोरी पंजियार के पुत्र अरूण कुमार के रूप में की गयी है़
तीसरी सफलता भारत-नेपाल सीमा के बैरगिनया बॉर्डर पर तैनात एसएसबी को मिली है़ सहायक सेनानायक राजन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की देर रात 240 बोतल नेपाली सौंफी शराब जब्त किया गया है़ रविवार की देर रात कुछ महिला तस्कर नेपाली शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गयी़ गोपनीय सूचना मिलने पर नगर पंचायत सिंदूरिया गांव में छापेमारी कर शराब जब्त किया गया़ महिला कॉस्टेबल की कमी होने के कारण तस्कर फरार हो गयी़
घंटों सड़क पर लेटे रहे दो नशेड़ी
बैरगनिया थाना अंतर्गत सिंदूरिया-अशोगी सड़क पर कब्रिस्तान के समीप दो युवक सोमवार को नशे की हालत में घंटों सड़क पर लेटे रहे़ आने-जाने वालों के लिए दोनों युवक एक तमाशा बने हुए थे़ आशंका व्यक्त की जा रही थी कि दोनों युवक नेपाल से शराब पीकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किये है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >