जुगाड़ टेक्नोलॉजी से नही छूटेंगे नशेड़ी
सीतामढ़ी : ब्रेथेलाइजर मशीन आने के बाद पकड़े जाने पर नशेड़ी अब किसी भी हालत में जुगाड़ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर थाना से नहीं छुट पायेंगे़ कारण है कि ब्रेथेलाइजर मशीन में जीपीएस लगा हुआ है़ अगर कोई नशेड़ी ब्रेथेलाइजर मशीन की जांच में स्थानीय पुलिस द्वारा दबोचे जाते है,
तो इसकी सूचना तुरंत एसपी कार्यालय से लेकर पटना मुख्यालय तक चली जायेगी़ ब्रेथेलाइजर मशीन की जांच में एक प्रिंट भी निकलता है, जिसमें नशेड़ी का नाम, उम्र व शरीर में अल्कोहल की मात्रा समेत अन्य विवरण उपलब्ध हो जाता है़ हालांकि नशेड़ियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस उनका मेडिकल टेस्ट भी करायेगी़
