करंट से एक की मौत

हादसा : सुगरीडीह गांव के खेत में हुई घटना रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के सुगरीडीह गांव के समीप खेत में करंट लगने से स्थानीय निवासी 50 वर्षीय शरीफलाल साह की मौत हो गयी़ घटना को लेकर मृतक के भतीजा रामदास राय ने थाना में एक आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराया है़ बताया है कि […]

हादसा : सुगरीडीह गांव के खेत में हुई घटना

रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के सुगरीडीह गांव के समीप खेत में करंट लगने से स्थानीय निवासी 50 वर्षीय शरीफलाल साह की मौत हो गयी़ घटना को लेकर मृतक के भतीजा रामदास राय ने थाना में एक आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराया है़ बताया है कि उसका चाचा रविवार को शौच के लिए जा रहे थे़
खेत में गिरे बिजली के तार का पैर में स्पर्श होने से मौत के शिकार हो गये़ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है़ घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक मंगीता देवी ने सुगरीडीह गांव पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देने के साथ बीडीओ नीरज आनंद की उपस्थिति में पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपया उपलब्ध कराया़ मौके पर राजद के वरीय नेता भारत भूषण समेत अन्य मौजूद थे़
अचेतावस्था में युवक बरामद, भरती: सुरसंड . स्थानीय टॉवर चौक के समीप सोमवार को अचेतावस्था में पड़े एक युवक को पुलिस ने बरामद कर इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया़ पीड़ित युवक की पहचान वीरपुर गांव निवासी कमलेश सदा के पुत्र पप्पू सदा के रूप में की गयी है़ पीड़ित के मुंह से झाग निकल रहा था़ पीएचसी के चिकित्सक डॉ आरपी साही ने बताया कि युवक के विषपान करने की आशंका है़ युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >