पुलिस को चकमा दे सीतामढ़ी सदर अस्पताल से कैदी फरार
सीतामढ़ी : सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज करा रहा पप्पू पासवान नामक कैदी शनिवार सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. कैदी के फरार होने की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद व मंडलकारा के अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने कैदी की सुरक्षा में […]
सीतामढ़ी : सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज करा रहा पप्पू पासवान नामक कैदी शनिवार सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. कैदी के फरार होने की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद व मंडलकारा के अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे.
वहां उन्होंने कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की. नगर थाना पुलिस ने कैदी की सुरक्षा में तैनात हवलदार कृष्णा पासवान के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
हवलदार ने बताया है कि कन्हौली थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी व दहेज उत्पीड़न मामले में स्थानीय थाना कांड संख्या-12/14 में सजा काट रहे कैदी पप्पू पासवान को शुक्रवार
पुलिस को चकमा
सुबह पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था. पेशी के दौरान कैदी पप्पू चक्कर आने से गिर गया था. उसके मुंह से खून भी गिरने लगा था. कोर्ट के आदेश पर कैदी को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. कैदी की देख-रेख के लिए हवलदार कृष्णा पासवान के अलावा ब्रजेश गौरव, राजा बाबू व मिंटू सिंह को लगाया गया था.
हथकड़ी निकाल कर हुआ फरार
शनिवार सुबह कैदी पप्पू पासवान ने शौच जाने की इच्छा जाहिर की, तो हवलदार कृष्णा पासवान समेत अन्य पुलिस बल उसे कालाजार व सर्जिकल वार्ड के पास स्थित शौचालय ले कर गये. इसी बीच बारिश होने लगी. कुछ देर बाद शौचालय के अंदर ही कैदी बड़ी चालाकी से हाथ में लगी हथकड़ी को निकाल लिया.
बाहर आकर हथकड़ी को जमीन पर फेंकते हुए हवलदार को धक्का देकर पुराना डीएचएस भवन के पीछे के रास्ते से उत्तर की दिशा में फरार हो गया. हवलदार समेत अन्य पुलिस कर्मी हक्का-बक्का रह गये. इसके बाद हवलदार ने वरीय पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर फरार कैदी की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
थाने में हवलदार का बयान दर्ज करते नगर थानाध्यक्ष.
इलाज के लिए सदर अस्पताल
में कराया गया था भरती
शौचालय से बाहर निकल हवलदार को धक्का देकर
कैदी हुआ फरार
दहेज उत्पीड़न मामले में जेल
में बंद था कैदी
पकड़ने के लिये पुलिस कर
रही छापेमारी