घर लौट रहे दवा विक्रेता को अपराधियों ने मारी गोली

सीतामढ़ी : नगर थाना के अंतर्गत मेहसौली गुमटी से जयप्रकाश पथ जानेवाली सड़क पर गुरुवार शाम को बाइक सवार अपराधियों ने दवा विक्रेता केशव िसंह को गोली मार दी़ केशव दुकान से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में एक ही बाइक पर सवार दो अपराधी आये और उन्हें रोक लिया़ केशव कुछ समझ पाते, […]

सीतामढ़ी : नगर थाना के अंतर्गत मेहसौली गुमटी से जयप्रकाश पथ जानेवाली सड़क पर गुरुवार शाम को बाइक सवार अपराधियों ने दवा विक्रेता केशव िसंह को गोली मार दी़ केशव दुकान से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में एक ही बाइक पर सवार दो अपराधी आये और उन्हें रोक लिया़ केशव कुछ समझ पाते,

इससे पहले अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी़ इसके बाद अपराधी वहां से भाग खड़े हुए़ घायल होने के बावजूद केशव ने साहस दिखाया़ वे खुद बाइक चलाकर सीओ ऑफिस वाली गली में स्थित एसएस महतो के क्लिनिक पर पहुंचे़ वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद इसकी सूचना सूचना पुलिस को दी गयी

केशव ने बताया कि वे गुरुवार को मेहसौली गुमटी से होकर अपने घर लौट रहे थे़ अचानक बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आये और उन्हें रोक लिया़ वे कुछ पूछ या समझ पाते, इतने में ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी़ इसके बाद वे फरार हो गये़
घर लौट रहे…
केशव की दवा की दुकान है़ शहर के फिजिकल गली स्थित दुकान में वे और उनके पिता चुन्नू सिंह, दोनों ही िमलकर इस दुकान को चलाते हैं़ पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.
शहर के मेहसौल गुमटी के पास हुई घटना
बाइक सवार दो अपराधियों ने घेर कर दिया घटना को अंजाम
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >