सीतामढ़ी/बथनाहा : थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के समीप एनएच-77 पर बुधवार की दोपहर टेंपो पलटने से टेंपो में सवार महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मियों को सदर अस्पताल व अन्य निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. गंभीर रूप से जख्मी थाना क्षेत्र के जोका गांव निवासी सियाराम ठाकुर की पत्नी शैल कुमारी देवी को सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
टेंपो पलटने से महिला की मौत, तीन जख्मी
सीतामढ़ी/बथनाहा : थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के समीप एनएच-77 पर बुधवार की दोपहर टेंपो पलटने से टेंपो में सवार महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जख्मियों को सदर अस्पताल व अन्य निजी क्लिनिक में भरती कराया गया. गंभीर रूप से जख्मी थाना क्षेत्र के जोका गांव निवासी सियाराम ठाकुर की पत्नी शैल […]

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया व क्षतिग्रस्त टेंपो को जब्त कर लिया. घटना में मृतका के पति सियाराम ठाकुर के अलावा अन्य दो लोग भी जख्मी हो गये, जिनका इलाज चल रहा है. बताया गया है कि सियाराम ठाकुर पत्नी व पोती के साथ किसी आयोजन के सिलसिले में सोनबरसा थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव गये थे.
आयोजन की समाप्ति के बाद बुधवार को उक्त टेंपो से घर लौट रहे थे. इसी दौरान धरमपुर गांव के समीप टेंपो पलट गयी. घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया.