बस से गिरकर नानपुर की महिला की मौत

पुपरी : पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ में महदइया लचका के समीप सोमवार की दोपहर बस से गिर कर एक महिला की मौके पर हीं मौत हो गयी. सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंचे पुपरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, चोरौत ओपी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद व अवर निरीक्षक महेश्वर शर्मा ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम […]

पुपरी : पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ में महदइया लचका के समीप सोमवार की दोपहर बस से गिर कर एक महिला की मौके पर हीं मौत हो गयी. सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंचे पुपरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, चोरौत ओपी प्रभारी योगेंद्र प्रसाद व अवर निरीक्षक महेश्वर शर्मा ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पास से एक मोबाइल मिला, जिससे उसकी पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के नानपुर दक्षिणी गांव निवासी मो जाकिर अंसारी की पत्नी मेहरून निशा के रूप में हुई.

जा रही थी बेटी के घर. मृतका के देवर मो तमन्ने अंसारी ने पुलिस को बताया कि मेहरून निशा सुबह 11 बजे अपनी पुत्री के यहां मदारीपुर जाने के लिए बस से निकली थी. वह पुत्री से मिलने व घर बनाने के लिए उधार पैसा के लिए जा रही थी. घटना स्थल पर विधायक मो सैयद अब्बु दोजाना समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >