पंसस, पंचायत सचिव व डीलर पर प्राथमिकी

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन ने नगर थाना में आवेदन देकर मेहसौल गोट के पंसस मो आरिफ हुसैन, निलंबित पंचायत सचिव रामेश्वर ठाकुर व मेहसौल पश्चिमी पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता लाल बाबू पासवान को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि रेल पुलिस कन्हैया […]

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन ने नगर थाना में आवेदन देकर मेहसौल गोट के पंसस मो आरिफ हुसैन, निलंबित पंचायत सचिव रामेश्वर ठाकुर व मेहसौल पश्चिमी पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता लाल बाबू पासवान को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि रेल पुलिस कन्हैया मामले में दर्ज कांड संख्या-23/16 व 24/16 के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए रेल थानाध्यक्ष द्वारा मेहसौल ओपी पुलिस से सहयोग मांगा गया था.

इसके आलोक में रेल पुलिस के साथ मिल कर मेहसौल ओपी पुलिस आरोपित पंसस मो आरिफ हुसैन के घर पर छापा मारा गया था.

10 लाख रुपये मुनाफा कमाने का अनुमान
प्राथमिकी में एमओ श्री रंजन ने कहा है कि सरकारी दिशा निर्देश के अनुसार बीडीओ द्वारा राशन व केरोसिन कूपन का वितरण चयनित लाभुकों के बीच वितरण करने का प्रावधान है. बचे हुए कूपन को प्रखंड कार्यालय को वापस कर देना है. किसी भी परिस्थिति में किसी पंचायत प्रतिनिधि को इस कार्य में नहीं लगाना है. बावजूद आरोपित पंसस के घर से इतनी संख्या में राशन व केरोसिन कूपन समेत अन्य कागजात बरामद किया जाना गंभीर मामला है. इससे प्रतीत होता है कि आरोपित पंसस द्वारा पंचायत सचिव के साथ मिली भगत कर राशन व केरोसिन की कालाबाजारी करने की नीयत से उक्त कूपन अपने पास रख लिया गया. बताया है कि जितनी संख्या में कूपन जब्त किया गया है, उतने कूपन से करीब 10 लाख रूपये का मुनाफा आसानी से कमाया जा सकता है. वहीं जब्त केरोसिन ड्राम से पता चलता है कि पंसस उक्त डीलर के साथ मिल कर केरोसिन की काला बाजारी करता था.
राशन-केरोसिन कूपन हुआ था जब्त
छापेमारी के दौरान मो आरिफ के घर के बरामदे से भारी मात्रा में राशन-केरोसिन कूपन के अलावा विभिन्न प्रकार के दस्तावेज व कागजात जब्त किये गये थे, जिसमें मेहसौल गोट व मेहसौल पूर्वी पंचायत के विभिन्न वार्डों के सैकड़ों राशन-केरोसिन कूपन, वितरण पंजी, एसईसीसी ड्राफ्ट सूचि व गृहस्थी कार्ड, पीएचएच कूपन के अलावा केरोसिन ड्राम आदि शामिल था. जब्त ड्राम पर प्रो. लाल बाबू पासवान, मेहसौल पश्चिमी अंकित था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >