सिंचाई पाइप विपत्रों की होगी पुन: जांच

डुमरा : कृषि विभाग के कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत सिंचाई पाइप को अनुदानित दर पर बिक्री करने वाले विक्रेताओं के विपत्र जांच के घेरे में पहुंच गयी है. विभाग विपत्र को सीधे भुगतान न कर उसे दोबारा जांच कराने का निर्णय लिया है. जिला कृषि अधिकारी प्रवीण कुमार झा ने बुधवार को सभी कृषि […]

डुमरा : कृषि विभाग के कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत सिंचाई पाइप को अनुदानित दर पर बिक्री करने वाले विक्रेताओं के विपत्र जांच के घेरे में पहुंच गयी है. विभाग विपत्र को सीधे भुगतान न कर उसे दोबारा जांच कराने का निर्णय लिया है. जिला कृषि अधिकारी प्रवीण कुमार झा ने बुधवार को सभी कृषि समन्वयक के साथ बैठक कर सही सत्यापन करने का आदेश दिया है. साथ हीं सभी विक्रेताओं को वास्तविक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

बताया गया है कि विक्रेता किसान को कितना किलोग्राम पाइप दिये हैं, उसका वास्तविक रिपोर्ट न तो विपत्र में है न हीं समन्वयक के सत्यापन से स्पष्ट होता है. यह जांच भुगतान के बाद भी होगी, फिर भी यदि कोई विपत्र गलत पाया जायेगा तो संबंधित विक्रेता व समन्वयक पर कार्रवाई तो हीं हीं संबंधित किसान से भुगतान की राशि वसूल की जायेगी. इसके अलावा अन्य यंत्रों में भी फर्जी पाया जायेगा तो कार्रवाई की जायेगी. बैठक में ऑन लाइन प्रक्रिया के तहत निबंधित किसानों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया. सभी बीएओ को निर्देश दिया गया कि किसानों को दी जाने वाली शीघ्रताशीघ्र उनके खाते में भेज दें. बैठक में सभी कृषि समन्वयक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >