सीतामढ़ी : लोकसभा, विधानसभा चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव में भी आधी आबादी का दम दिखा. रविवार को प्रथम चरण के मतदान में सुरसंड एवं चोरौत प्रखंड के लगभग सभी बूथों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारे इस बाद की तस्दीक कर रही थी कि लोकतंत्र के इस पर्व में उनकी ताकत अब कम नहीं होगी. सुबह सात बजे से कतार में लगनी शुरू हुई महिलाओं ने शाम चार बजे के बाद तक शांतिपूर्ण मतदान किया.
चिलचिलाती धूप में आधी आबादी ने दिखाया दम
सीतामढ़ी : लोकसभा, विधानसभा चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव में भी आधी आबादी का दम दिखा. रविवार को प्रथम चरण के मतदान में सुरसंड एवं चोरौत प्रखंड के लगभग सभी बूथों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारे इस बाद की तस्दीक कर रही थी कि लोकतंत्र के इस पर्व में उनकी ताकत अब कम […]

महिलाओं के साथ युवतियों में भी लोकतंत्र के पर्व को लेकर अलग उमंग दिख रहा था. धूप से बचने के लिए महिलाएं छाता के साथ गमछा लेकर पहुंची थी. जिला नियंत्रण कक्ष ने भी पंचायत चुनाव में महिलाओं के बढ़ चढ़ कर भाग लेने की बात कही है. मतदान के आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं. सुरसंड प्रखंड मे दिन के 12 बजे तक 29.49 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें पुरुषों का प्रतिशत जहां 27.25 था वहीं महिलाओं का प्रतिशत 32.34 प्रतिशत रहा.
चोरौत प्रखंड में भी महिला मतदाता पुरुषों से आगे रही. दिन के 12 बजे तक चोरौत में 26.30 प्रतिशत मतदान हुआ. जिसमें पुरुष मतदाताओं की प्रतिशत 25.11 रहा वहीं 27.49 प्रतिशत महिलाएं इस दौरान मतदान कर चुकी थी. इसी प्रकार दोपहर बाद तीन बजे तक सुरसंड में 51 प्रतिशत मतदान हुआ. जिसमें पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 49 रहा, वहीं 53 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया. चोरौत में तीन बजे तक 47 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 48 प्रतिशत एवं महिलाओं की संख्या 46 प्रतिशत रही.