जा रहे थे ससुराल, पहुंच गये थाने
सीतामढ़ी : नगर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान शहर स्थित सरावगी चौक से नशे में धुत तीन युवकों को पकड़ा है. पकड़े गये राघवेंद्र झा, अजीत झा व अमरेश झा तीनों मधुबनी जिला के साहरघाट गांव के रहने वाले है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि राघवेंद्र झा का ससुराल रीगा में है. वह अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बाइक से ससुराल जा रहा था. ट्रिपल लोड देख बाइक को रोकी गयी. बाद में तीनों को नशे में धुत पाया गया. मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. तीनों फिलहाल पुलिस हिरासत में है.
