तालाब में डूब कर मौत

बेला : थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के जुगेश्वर राय की 10 वर्षीया पुत्री सुधा कुमारी की अपने ननिहाल मनीथर गांव में तालाब में डूबने स मौत हो गयी. वह अपने नाना झुन्नीलाल राय के यहां रह रही थी. मंगलवार को सुधा गांव के तालाब में स्नान करने गयी थी. घर नहीं लौटने पर उसकी […]

बेला : थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव के जुगेश्वर राय की 10 वर्षीया पुत्री सुधा कुमारी की अपने ननिहाल मनीथर गांव में तालाब में डूबने स मौत हो गयी. वह अपने नाना झुन्नीलाल राय के यहां रह रही थी. मंगलवार को सुधा गांव के तालाब में स्नान करने गयी थी.

घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गयी तो उसका शव पोखर में तैरता मिला.
जेल अवधि के लिए निलंबित
सीतामढ़ी : डीएम राजीव रौशन ने बेलसंड प्रखंड के कर्मी राजकिशोर सिंह को जेल अवधि तक के लिए निलंबित किया है. बताया गया है कि पारिवारिक विवाद के चलते नगर थाना कांड संख्या 43/16 में उन्हें जेल जाना पड़ा था. जितने दिनों तक वे जेल में रहे हैं, उस अवधि तक के लिए निलंबन की कार्रवाई की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >