पीएम के सपनों को पूरा करना हर एक का कर्तव्य

मेजरगंज : प्रखंड के हलेमपुर गांव स्थित राजेंद्र शिक्षा एवं समाज कल्याण संस्थान के परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन सांसद रामकुमार शर्मा ने फीता काट कर किया. मौके पर संस्थान के सचिव डा जेएन सिन्हा ने सांसद के अलावा पूर्व प्रमुख […]

मेजरगंज : प्रखंड के हलेमपुर गांव स्थित राजेंद्र शिक्षा एवं समाज कल्याण संस्थान के परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन सांसद रामकुमार शर्मा ने फीता काट कर किया.

मौके पर संस्थान के सचिव डा जेएन सिन्हा ने सांसद के अलावा पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, शंकर कुमार दीन, मुखिया विष्णुदेव मंडल, विकास कुमार सिंह व श्याम सुंदर कुशवाहा को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. श्री सिन्हा ने इस योजना के तहत विभिन्न तरह का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्व रोजगार करने पर चर्चा की. पूर्व प्रमुख श्री सिंह ने सबसे पहले इस योजना को हलेमपुर गांव में लाने के लिए सचिव को धन्यवाद दिया.
सांसद श्री शर्मा ने कहा कि उक्त योजना लाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच बेरोजगारी दूर करने की है. उनका सपना पूरा करना हर भारतीय का कर्तव्य है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद थे. बैठक के अंत में सांसद श्री शर्मा द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >