दो घंटे में चार माह का अनाज देने का निर्देश

बोखड़ा : प्रखंड कार्यालय में बीडीओ महेश्वर पंडित ने लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. मौके पर पूर्व प्रमुख हुकुमदेव यादव भी मौजूद थे. कई मामले का निदान तुरंत कर दिया गया. खड़का हरिनगर के मुरारी साह की पत्नी फूल कुमारी ने बीडीओ से शिकायत की कि परिवार […]

बोखड़ा : प्रखंड कार्यालय में बीडीओ महेश्वर पंडित ने लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. मौके पर पूर्व प्रमुख हुकुमदेव यादव भी मौजूद थे. कई मामले का निदान तुरंत कर दिया गया. खड़का हरिनगर के मुरारी साह की पत्नी फूल कुमारी ने बीडीओ से शिकायत की कि परिवार में छह सदस्य हैं. कूपन भी मिला हुआ है, लेकिन डीलर द्वारा खाद्यान्न नहीं दिया जाता है.

बीडीओ सह एमओ ने शिकायत को गंभीरता से लिया और डीलर कमलेश झा को दो घंटे के अंदर चार माह का खाद्यान्न देने के साथ ही राशन देने में विलंब की बाबत स्पष्टीकरण सौंपने का निर्देश दिया.

शिकायत मिली कि पंचायत सचिव सियाराम पासवान द्वारा नाम इंट्री नहीं किये जाने के कारण कुछ लोगों को वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान नहीं मिल पा रहा है. इस पर प्रधान लिपिक

विनोद कुमार सिन्हा को पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश

दिया गया. बीडीओ को अधिकांश शिकायत कन्या विवाह योजना का लाभ नहीं मिलने व राशन नहीं मिलने से संबंधित मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >