नियोजन मेला में 794 का हुआ चयन फोटो-19 दीप प्रज्वलित करते डीडीसी व अन्यसीतामढ़ी : श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को आइटीआइ डुमरा रोड के कैंपस में जिलास्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला-2016 का आयोजन किया गया. डीडीसी ए रहमान, जिला नियोजन पदाधिकारी नूर अहसन, श्रम अधीक्षक विनोद कुमार, वाणिज्य कर पदाधिकारी शौकत अली अंसारी एवं तिरहुत प्रमंडल के उप निदेशक(नियोजन) मनोज कुमार शर्मा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर मेला का उद्घाटन किया. डीडीसी ने बदलते परिवेश में नियोजन मेला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के उपलब्ध अवसरों को ग्रहण करने एवं अपनी शिक्षा आगे भी करते रहने पर जोर दिया. इस अवसर पर उप निदेशक ने भी अपने विचार प्रकट किये. मेले में कुल 14 निजी कंपनियों ने भाग लिया. जिसमें कुल 1439 आवेदकों से बायोडाटा प्राप्त किया गया. 794 आवेदकों का चयन मेला स्थल पर हीं अंतिम रुप से किया गया. कुल 255 आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर बाद में किया जायेगा. मेले में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सतीश कुमार मौजूद थे. नियोजनालय के कृष्णा कुमार, रंजना कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश कुमार एवं सीताराम ने सहयोग किया.
नियोजन मेला में 794 का हुआ चयन
नियोजन मेला में 794 का हुआ चयन फोटो-19 दीप प्रज्वलित करते डीडीसी व अन्यसीतामढ़ी : श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को आइटीआइ डुमरा रोड के कैंपस में जिलास्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला-2016 का आयोजन किया गया. डीडीसी ए रहमान, जिला नियोजन पदाधिकारी नूर अहसन, श्रम अधीक्षक विनोद कुमार, वाणिज्य कर पदाधिकारी शौकत […]
