रवि विद्याश्रम के सात बच्चे नामांकन को चयनित फोटो- 28 सफल बच्चों को पुरस्कृत करते निदेशक संजय रवि रामकृष्ण देवघर में एक व लॉरिएट पब्लिक स्कूल में नामांकन को छह चयनित सीतामढ़ी. शहर के मोहनपुर स्थित रवि विद्याश्रम के सात बच्चों का चयन देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ है, जिससे स्कूल में जश्न का माहौल है. सोमवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से एक सादे समारोह का आयोजन कर इन सभी सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया. निदेशक संजय रवि ने बताया कि रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में रौनक कुमार का चयन चयन हुआ है. वहीं लॉरिएट पब्लिक स्कूल में आरती कुमारी, संध्या कुमारी, सचिन कुमार, रिया कुमारी, राजा बाबू, अमृत कुमार का चयन नामांकन के लिए हुआ है. निदेशक श्री रवि ने इस सफलता का श्रेय स्कूल के दक्ष शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ हीं परिश्रमी बच्चों व उनके अभिभावकों को भी दिया है. कहा, कि आगे भी उनका यह प्रयास जारी रहेगा कि अधिक से अधिक बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर जिले का नाम रौशन करें. मौके पर शिक्षक मुन्ना कुमार झा, कमल महतो, चंदा देवी, पारस यादव, राजीव मंडल, दीपक वर्मा, शिम्पी कुमारी, विनीता कुमारी व सुधा देवी समेत अन्य मौजूद थे.
रवि वद्यिाश्रम के सात बच्चे नामांकन को चयनित
रवि विद्याश्रम के सात बच्चे नामांकन को चयनित फोटो- 28 सफल बच्चों को पुरस्कृत करते निदेशक संजय रवि रामकृष्ण देवघर में एक व लॉरिएट पब्लिक स्कूल में नामांकन को छह चयनित सीतामढ़ी. शहर के मोहनपुर स्थित रवि विद्याश्रम के सात बच्चों का चयन देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ है, जिससे स्कूल में जश्न […]
