शक्षिा मंत्री के स्वागत को विचार-विमर्श

शिक्षा मंत्री के स्वागत को विचार-विमर्श फोटो. एसई-7 में कांग्रेस नेतागणशिवहर. स्थानीय पेट्रोल पंप के पास डॉ पद्माकर के आवास पर बैठक उपाध्यक्ष बालदेव प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें 23 जनवरी को शिक्षा मंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के शिवहर आगमन को लेकर उनके स्वागत को लेकर समीक्षा बैठक […]

शिक्षा मंत्री के स्वागत को विचार-विमर्श फोटो. एसई-7 में कांग्रेस नेतागणशिवहर. स्थानीय पेट्रोल पंप के पास डॉ पद्माकर के आवास पर बैठक उपाध्यक्ष बालदेव प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमें 23 जनवरी को शिक्षा मंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के शिवहर आगमन को लेकर उनके स्वागत को लेकर समीक्षा बैठक की गई, जिसमें उनका भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया गया. मौके पर कार्यालय प्रभारी अखिलेश मिश्र को बनाया गया. वही नये सदस्यों को भी कांग्रेस से जोड़ा गया. मौके पर डॉ पद्माकर, बालदेव प्रसाद, शशिरंजन सिंह समेत कई मौजूद थे. रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर विचार फोटो. एसई-8 बैठक में मौजूद रोगी कल्याण समिति सदस्य. शिवहर. स्थानीय सदर अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. मौके पर सदर अस्पताल के पीछे शौचालय निर्माण कराने पर विचार किया गया. वही टीवी विभाग के पीछे लगे पेड़ को कटवाने पर भी चर्चा की गयी. बैठक में डीएम द्वारा एएनएम स्कूल के निबंधन के लिए 12 हजार के कर्ज की मांग की गई है. इस मामले पर भी कल्याण समिति की बैठक में विचार किया गया. वही सदर अस्पताल के गेट की मरम्मती की जाय या नया गेट लगवाया जाने पर चर्चा हुई. मरम्मती पर एक लाख पैंतीस हजार का लागत आ रहा है. जबकि नया निर्माण पर दो लाख की लागत आयेगी. मौके पर डॉ मेहंदी हसन, हरिद्वार राय पटेल समेत कई मौजूद थे. पचड़ा में किया कंबल वितरण फोटो. एसई-9 कंबल वितरण करते विधायक प्रतिनिधि व अन्य.शिवहर. जिले के पचड़ा गांव में बेलसंड विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान ने कंबल वितरण किया. वे स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह के पुण्यतिथि पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मौजूद थे. इस दौरान करीब 500 जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण किया गया. मौके पर अशोक सिंह, संजीव कुमार सिंह, राजीव रंजन समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >