नवसाक्षरों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन

नवसाक्षरों के बीच प्रतियोगिता का आयोजनफोटो नंबर-25, मौजूद नवसाक्षर व पदाधिकारीमेजरगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी केंद्र पर सोमवार को महादलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत अक्षर मेला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय मुखिया प्रभाकर चौधरी ने की. मेले में डुमरी कला, बनौदिया टोला, बसबिट्टा व मेजरगंज सीआरसी के नवसाक्षरों […]

नवसाक्षरों के बीच प्रतियोगिता का आयोजनफोटो नंबर-25, मौजूद नवसाक्षर व पदाधिकारीमेजरगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी केंद्र पर सोमवार को महादलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत अक्षर मेला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय मुखिया प्रभाकर चौधरी ने की. मेले में डुमरी कला, बनौदिया टोला, बसबिट्टा व मेजरगंज सीआरसी के नवसाक्षरों के बीच अक्षर कार्ड, शब्द कार्ड, रंगोली व अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मेले का आयोजन संबंधित सीआरसीसी क्षेत्र के टोलासेवकों व शिक्षा स्वयंसेवकों ने किया. प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रदीप कुमार को पुरस्कृत किया गया. मौके पर केआरपी नवीन कुमार, समन्वयक उदय बैठा, धर्म साह, विजय कुमार शर्मा, अंजू देवी, खुशबू खातून, शबाना परवीन, मो गुलाब, मो जुनैद, मो साबिर व सोनी कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >