भू-स्वामियों के बीच मुआवजा राशि का वितरण फोटो नंबर-19, शिविर में कागजों की जांच करते डीएलओ.डुमरा. राष्ट्रीय उच्च पथ इंटर कॉनेक्टिव इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत विश्व बैंक संपोषित एनएच शिवहर से नरहिया तक के लिए अधिग्रहीत की गयी भूमि के मुआवजा वितरण करने के लिए एनएच प्रमंडल 104 के तत्वावधान में सोमवार को डुमरा प्रखंड के बाजितपुर गांव में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों भू-स्वामियों के बीच निर्धारित राशि के अनुसार मुआवजा का वितरण किया गया. शिविर में बाजीतपुर, हरिछपड़ा, धर्मवाना व मुहचट्टी गांव के लोग शामिल हुए. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राशिद आलम ने बताया कि शिविर में उक्त एनएच निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गयी भूमि को लेकर शिविर में 51 लाख 70 हजार रुपये वितरण किया गया. जो भू-स्वामी शिविर में राशि लेने से वंचित रह गये है, वे जिला भू-अर्जन कार्यालय से राशि प्राप्त कर सकते है. इसके अलावा मुआवजा राशि के वितरण में संबंधित अंचालाधिकारी की मौजूदगी में लगातार शिविर का आयोजन किया जायेगा. मौके पर सहायक अभियंता विजय कुमार व मानवाधिकार सामाजिक मंच के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे.
भू-स्वामियों के बीच मुआवजा राशि का वितरण
भू-स्वामियों के बीच मुआवजा राशि का वितरण फोटो नंबर-19, शिविर में कागजों की जांच करते डीएलओ.डुमरा. राष्ट्रीय उच्च पथ इंटर कॉनेक्टिव इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत विश्व बैंक संपोषित एनएच शिवहर से नरहिया तक के लिए अधिग्रहीत की गयी भूमि के मुआवजा वितरण करने के लिए एनएच प्रमंडल 104 के तत्वावधान में सोमवार को डुमरा प्रखंड […]
