आध्यात्मिक व सामाजिक उत्थान पर चर्चा डुमरा. प्रखंड अंतर्गत भिसा हॉल्ट स्थित आश्रम में मासिक 3 घंटे के अखंड संकीर्तन जाप के साथ आध्यात्मिक व सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई. स्वाध्याय पाठ करते हुए रीगा के सुरेश कुमार ने कहा कि परमात्मा को पाने के लिए आत्मसमर्पण ही श्रेष्ठ उपाय है. सामाजिक उत्थान के लिए रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आश्रम में प्रभात लाइब्रेरी की स्थापना कर समाज को एक नई दिशा देने का निर्णय लिया गया. जहां ग्रामीण बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के शिक्षा मूलक पुस्तकों को लाइब्रेरी में उपलब्ध किया जायेगा. आनंद मार्ग के प्राउटिस्ट अरविंद कुमार ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में प्रगतिशील उपयोग तत्व की समाज को आवश्यक है. इसको जन-जन तक पहुंचाने के लिए विधानसभा स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में अवध किशोर यादव, डॉ अशोक कुमार, डॉ राजीव रौशन, डॉ पवन कुमार अजीत, चिनमय व रूपेश समेत अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा भूपति प्रधान रामविलास द्वारा किया गया.
आध्यात्मिक व सामाजिक उत्थान पर चर्चा
आध्यात्मिक व सामाजिक उत्थान पर चर्चा डुमरा. प्रखंड अंतर्गत भिसा हॉल्ट स्थित आश्रम में मासिक 3 घंटे के अखंड संकीर्तन जाप के साथ आध्यात्मिक व सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई. स्वाध्याय पाठ करते हुए रीगा के सुरेश कुमार ने कहा कि परमात्मा को पाने के लिए आत्मसमर्पण ही श्रेष्ठ उपाय है. […]
