गुणवत्तापूर्ण शक्षिा हमारी मूल पूंजी : बट्टिू

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी मूल पूंजी : बिट्टू फोटो- 2 संबोधित करते जिलाध्यक्ष व मौजूद विभिन्न निजी स्कूल के प्रतिनिधि सुरसंड. स्थानीय सन राइज पब्लिक स्कूल परिसर में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक अलाउद्दीन राइन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला संगठन के अध्यक्ष व कार्यकारिणी मौजूदगी में प्रखंड कार्यकारिणी का गठन […]

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारी मूल पूंजी : बिट्टू फोटो- 2 संबोधित करते जिलाध्यक्ष व मौजूद विभिन्न निजी स्कूल के प्रतिनिधि सुरसंड. स्थानीय सन राइज पब्लिक स्कूल परिसर में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक अलाउद्दीन राइन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला संगठन के अध्यक्ष व कार्यकारिणी मौजूदगी में प्रखंड कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से अरुण राय को अध्यक्ष, मनीष कुमार, सुशांत कुमार, राजेश कुमार व पंकज सिंह को उपाध्यक्ष, मिथिलेश राणा को महासचिव, राकेश कुमार व प्रवीण कुमार को सचिव, उमेश चौधरी को कोषाध्यक्ष व मनीष कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया. मौके पर वक्ताओं ने अनापत्ति प्रमाणपत्र की अनिवार्यता पर जोर दिया. जिलाध्यक्ष विट्टू विश्वास ने मौजूद शिक्षकों से निजी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया. कहा, कि यही हमारी मूल पूंजी है. इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. साथ ही आगामी 22 जनवरी को सीतामढ़ी में शिक्षा मंत्री के स्वागत में उपस्थित होने का आग्रह किया. मौके पर जहांगीर हुसैन, अखिलेश झा, उमेश आर्य, ओमनाथ प्रसाद, टीजे जोश, क्यूम अख्तर, व मधुरेश कुमार समेत करीब दो दर्जन विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >