डुमरा पीएचसी के प्रधान लिपिक की बढ़ी बेचैनी

एक महिला को फोन पर धमकी देकर बुरे फंसे संजीव कोलकाता में रह रही महिला भावना ने डीएम से की शिकायत धमकी को मोबाइल में रिकार्ड कर सीडी बना कर डीएम को सौंपी सीतामढ़ी : डुमरा पीएचसी के प्रधान लिपिक संजीव रंजन एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं. कभी पद के अयोग्य होने […]

एक महिला को फोन

पर धमकी देकर बुरे
फंसे संजीव
कोलकाता में रह रही महिला भावना ने डीएम से की शिकायत
धमकी को मोबाइल में रिकार्ड कर सीडी बना कर डीएम को सौंपी
सीतामढ़ी : डुमरा पीएचसी के प्रधान लिपिक संजीव रंजन एक बार फिर सुर्खियों में आ गये हैं. कभी पद के अयोग्य होने को लेकर चर्चा में आये थे.
अब एक महिला को धमकी देने के मामले में वे एक बार फिर फंसते नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि उनकी नौकरी पर खतरे का बादल मंडराने लगा है.
डीएम को मिली शिकायत
भावना कुमारी नामक एक महिला ने डीएम से लिखित रूप से प्रधान लिपिक श्री रंजन की शिकायत की है. साथ ही आरोपों की पुष्टि के लिए कई तरह के प्रमाण भी उपलब्ध कराये हैं. उसका कहना है कि तत्कालीन सीएस एके गुप्ता ने डुमरा पीएचसी की जांच की थी.
इस दौरान यह सामने आया था कि श्री रंजन को कुछ भी विभागीय कार्य करने नहीं आता है. वे अपना तमाम विभागीय काम दूसरे लिपिक से कराते हैं. वह भी एपीएचसी, बखरी के लिपिक से. जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में श्री गुप्ता ने लिखा था कि श्री रंजन लिपिक पद के योग्य
नहीं हैं.
साथ ही डुमरा पीएचसी प्रभारी को यह निर्देश दिया था कि श्री रंजन डुमरा पीएचसी में रह कर अब तक कितना वेतन लिये हैं. इसका पूरा ब्योरा मांगा गया था. वेतन की वसूली होनी
थी. बाद में यह मामला फाइल में ही रह गया.
उक्त मामले की ओर सब कोई आंख बंद कर लिये, लेकिन इसकी खबर मिलने पर भावना कुमारी नामक महिला ने श्री गुप्ता की जांच श्री रंजन के बारे में आये पूरे मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत करा कार्रवाई करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >